बच्चों में इन लक्षणों का ना करें अनदेखा, हो सकता है ब्रेन कैंसर
बच्चों में इन लक्षणों का ना करें अनदेखा, हो सकता है ब्रेन कैंसर बच्चों में ब्लड कैंसर के बाद सर्वाधिक होने वाला कैंसर ब्रेन ट्यूमर देश में तेजी से बढ़ता जा रहा है। देश के नेशनल हैल्थ प्रोग्राम की ओर से जारी एक रिपोर्ट के अनुसार बड़ों के मुकाबले बच्चों में यह बीमारी ज्यादा तेजी से बढ़ रही है। इस बीमारी के लक्षणों को अनदेखा करना हजारों बच्चों के अकाल मौत का कारण बन रहा है। वयस्कों में होने वाले कैंसर में इसका प्रतिशत 2 से 3 फीसदी है वहीं बच्चों में यह आंकड़ा 26 फीसदी है। भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, जयपुर के न्यूरो ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ नितिन द्विवेदी का कहना है कि मानव शरीर के विभिन्न अंगों में होने वाले कैंसर में से 40 फीसदी कैंसर ब्रेन तक अपनी पहुंच बना लेते हैं। मस्तिष्क में जब असामान्य कोशिकाएं विकसित होने लगती है तो ब्रेन ट्यूमर का रूप ले लेती हैं। कोशिकाओं के विकास की गति ट्यूमर के प्रकार के अनुसार अलग-अलग होती है, लेकिन इस दौरान कई लक्षण व्यक्ति में नजर आते है। इन लक्षणों को अगर गंभीरता से लेकर समय पर चिकित्सक से सलाह ली जाए तो शुरूआती अवस्था में इसकी पहचान कर रो...